Tropical Cyclones in India 2023: बिपरजॉय की चर्चा के बीच ये हैं भारत के 10 जानलेवा चक्रवात

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jun 14, 2023, 12:09 PM IST

Tropical Cyclones in India 2023: भारत में चक्रवात आम तौर पर पूर्वी और पश्चिमी तट पर दस्तक देते हैं। इस समय चक्रवात बिपरजॉय का खतरा महाराष्ट्र और गुजरात पर अधिक है। लेकिन यहां हम 10 ऐसे चक्रवात के बारे में जानकारी देंगे जिसमें पिछले पांच दशक में लाखों लोगों की जान गई है।

Tropical Cyclones in India 2023: देश का करीब 2600 किमी का इलाका चक्रवात बिपरजॉय के खतरे की जद में है। मौसम विभाग के मुताबिक बिपरजॉय 15 जून को गुजरात के तट पर दस्तक देगा। लेकिन उससे पहले इसका ट्रेलर अरब सागर में दिखाई दे रहा है। मुंबई के पास अरब सागर में ऊंची ऊंची लहरें संभावित खतरे की गवाही दे रही हैं। चक्रवात बिपरजॉय कितना खतरनाक हो सकता है उसे आप कुछ ऐसे समझ सकते हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं, दिल्ली से स्पेशल डॉक्टरों की टीम को गुजरात भेजा गया है। ट्रेनों को निरस्त या कम दूरी पर टर्मिनेट किया गया है। इन सबके बीच यहां हम पिछले चार से पांच दशकों में तबाही मचा चुके कुछ चक्रवातों का जिक्र करेंगे। लेकिन उससे पहले बताएंगे कि भारत के वो कौन से राज्य हैं जो चक्रवात के नजरिए से गंभीर श्रेणी में आते हैं। वैसे तो भारत के पश्चिमी तट और पूर्वी तट पर चक्रवात का खतरा अधिक होता है। लेकिन पूर्वी तट चक्रवातों से अधिक प्रभावित होते हैं। यहां पर उन चक्रवातों का जिक्र करेंगे।

भोला चक्रवात - 1970

1970 में बांग्लादेश (तब, पूर्वी पाकिस्तान) और पश्चिम बंगाल में तबाही मचाई थी। यह 1970 के उत्तर हिंद महासागर चक्रवात के मौसम का सबसे शक्तिशाली चक्रवात था। इसे सबसे घातक चक्रवात माना जाता है जिससे लगभग 3-5 लाख मौते हुई।

End of Feed