Independence Day 2026 Narendra Modi Speech Live Streaming:कब और कहां देखें-लाल किले से PM मोदी का भाषण LIVE

Independence Day 2026 Narendra Modi Speech Live Streaming (स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें): ऑल इंडिया रेडियो पर भी भाषण सुना जा सकता है। पीआईबी (PIB) के आधिकारिक यूट्यूब और सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव स्ट्रीम उपलब्ध रहती है। पीएमओ अपने आधिकारिक हैंडल्स पर लाइव अपडेट्स शेयर करता है।

Independence Day 2026 Narendra Modi Speech Live Streaming: 15 अगस्त, लाल किले की प्राचीर और देश के नाम प्रधानमंत्री का संदेश, देशवासियों को इस घड़ी का इंतजार बेसब्री से रहता है। इस बार ये सिर्फ एक और स्वतंत्रता दिवस नहीं है बल्कि भारत अपनी आजादी के 80 साल पूरे कर रहा है। तो आखिर कब और कहां देख पाएंगे आप पीएम मोदी का ये ऐतिहासिक भाषण? भारत 15 अगस्त 2026, शनिवार को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यानी अंग्रेजों की गुलामी से आजादी के पूरे 79 साल। मुख्य समारोह हमेशा की तरह दिल्ली के लाल किले पर होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे।

pm modi

पीएम मोदी।

लाल किले पर झंडारोहण और औपचारिक कार्यक्रम के बाद आम तौर पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुबह करीब 7:30 बजे शुरू होता है। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले, यानी 14 अगस्त की शाम 7 बजे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी देश को संबोधित करती हैं।

End of Feed