Independence Day: लाल किले के समारोह में क्यों शामिल नहीं हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे? जानें क्या थी वजह

Independence Day: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 75 मिनट का संबोधन दिया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समारोह में शामिल नहीं हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं की नाराजगी सीटिंग अरेंजमेंट और प्रोटोकॉल को लेकर थी। इससे पहले 2024 में भी नेता प्रतिपक्ष को पहली कतार के बजाय पीछे बैठाए जाने को लेकर विवाद हुआ था।

Independence Day: देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्रचार से 75 मिनट का संबोधन दिया। पीएम मोदी का ये लगातार 13वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन था। गौरतलब है कि लाल किले पर हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधा शामिल नहीं हुए। जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं की ओर से समारोह में बैठने की व्यवस्था और तय प्रोटोकॉल को लेकर नाराजगी जताई गई।

rahul kharge

राहुल-खरगे ने क्यों नहीं अटेंड किया लाल किले का स्वतंत्रता दिवस समारोह। PTI

दोनों नेताओं की नाराजगी समारोह में प्रोटोकॉल और सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर थी। लाइनअप से लेकर बैठने की जगह तक कई चीजें उनके पद के मुताबिक तय नहीं थीं. इसी वजह से दोनों नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बना ली।

End of Feed