Dog Bite: श्रीनगर में कुत्तों के काटने की घटनाओं में तेजी, अब राजस्थान की एजेंसी करेगी नसबंदी

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 21, 2023, 09:40 AM IST

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कुत्तों के काटने की घटनाओं के बाद श्रीनगर नगर निगम ने कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए उनकी नसबंदी करने का फैसला किया है और इसके लिए राजस्थान की एजेंसी का चुनाव किया है।

शहर में आवारा कुत्तों की निश्चित संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन वर्ष 2011 में कुत्तों की गई गणना के मुताबिक 12 लाख की आबादी के शहर में 90 हजार आवारा कुत्ते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इन 12 सालों में कुत्तों की संख्या दोगुनी हो चुकी है।शहर में कुत्तों के हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं।

dog bite

प्रतीकात्मक फोटो

नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि कुत्तों की नसबंदी ही उनकी आबादी रोकने का तरीका है क्योंकि जहर देने के पारंपरिक तरीके पर रोक लग चुकी है।श्रीनगर नगर निगम के पशु जन्म नियंत्रण प्रभारी डॉ.तौहीद नजर ने बताया, 'इतनी बड़ी संख्या में कुत्तों की आबादी की नसबंदी करनी है और पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम को तीसरे पक्ष को दे दिया गया है। हमने राजस्थान की एजेंसी की सेवा ली है जो कुत्तों के नसबंदी कार्यक्रम को पूरा करेगी।'

End of Feed