Website हैक किए जाने के मद्देनजर सेना 'साइबर सुरक्षा' को मजबूत करने के लिए उठा रही कदम', सूत्रों के हवाले से खबर

Website Hack: हाल के दिनों में, विशेषकर 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के बाद, कई भारतीय वेबसाइट, विशेषकर शैक्षणिक संस्थानों की वेबसाइट को निशाना बनाकर साइबर हमले किए जाने की खबरें आई हैं।

Website Hack: ‘आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी’ से जुड़े संस्थानों समेत कई वेबसाइट को हैक करने और उनसे छेड़छाड़ करने के प्रयासों के बीच सेना अपने साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने तथा डिजिटल रक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए ‘‘उचित और आवश्यक' कदम उठा रही है। सूत्रों ने सोमवार को यह बात कही। वरिष्ठ प्रबंधन के कम से कम दो सदस्यों ने सोशल मीडिया पर किए गए उन दावों को सिरे से खारिज किया कि दिल्ली आधारित विचार मंच मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान की वेबसाइट 'हैक' हो गई।

WEB SITE

वेबसाइट (प्रतीकात्मक फोटो)

इस संबंध में एक सूत्र ने बताया कि एपीएस नगरोटा और एपीएस सुंजवान सहित कम से कम चार आर्मी पब्लिक स्कूल (APS) हैकरों के निशाने पर थे।जम्मू कश्मीर स्थित एपीएस नगरोटा और एपीएस सुंजवान की वेबसाइट सोमवार शाम बंद बंद कर दी गईं।रक्षा मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक उपक्रम की वेबसाइट भी बंद कर दी गई। हालाँकि, इसके बंद होने के कारण के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है।

End of Feed