देश

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर में 'आतंकियों' के छिपने के तमाम 'हाईड आउट' का हुआ खुलासा, मिले गद्दे और रजाईयां भी

Hideouts in Kashmir: ज्यादातर हाईड आउट बनाने में पहाड़ी जंगलों में गड्ढा खोदकर उस पर पेड़ की लकड़ी और पत्तों से ढक कर तैयार किया गया है।

Image

तक 70 हाईड आउट जांच एजेंसियों द्वारा पकड़े गए है

Terrorist Hideouts in Kashmir: पहलगाम आतंकी हमला मामले ( pahalgam terror attack) जांच की जा रही है बताते हैं कि जांच के दौरान अभी तक 70 हाईड आउट जांच एजेंसियों द्वारा पकड़े गए है, ये सभी हाइडआउट ऊंची पहाड़ी और जंगलों में पकड़े गए हैं वहीं आतंकियों के हाईड आउट की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

चकमा देने के लिए पेड़ ने नीचे चट्टानों के बीच हाईड आउट बनाये गए वहीं कई हाइडआउटस में महीने भर का राशन रखा मिला है और

हाईड आउट के अंदर चावल की बोरियां मिली हैं।

इन सभी हाईड आउट को जांच एजेंसियों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया

कुछ हाईड आउट में गद्दे और रजाई भी रखी मिली हैं, इन सभी हाईड आउट को जांच एजेंसियों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है बता दें कि

OGW की निशानदेही पर इन हाइडआउट का खुलासा हुआ। साउथ और नार्थ कश्मीर के पहाड़ी और जंगल के इलाकों में आर्मी, सीआरपी और जम्मू-कश्मीर पुलिस का सर्च ऑपरेशन लगातार चल रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article