उपचुनाव में प्रत्याशी उतार BSP ने किया 'खेला', मायावती बोलीं-'आपस में मिले हुए हैं भाजपा-सपा'

UP By Elections 2024 : बसपा आम तौर पर उप चुनाव नहीं लड़ती लेकिन यूपी में प्रत्याशी उतारना उसके एक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। बसपा इन सीटों के उप चुनाव को हल्के में नहीं ले रही, इसे पार्टी सुप्रीमो मायावती के बयान से समझा जा सकता है। यूपी में नौ सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इन सीटों पर 20 जनवरी को मतदान होगा।

UP By Elections 2024 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों पर उप चुनाव हो रहा है। इन नौ सीटों पर मुख्य रूप से मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच माना जा रहा है लेकिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। बसपा आम तौर पर उप चुनाव नहीं लड़ती लेकिन यूपी में प्रत्याशी उतारना उसके एक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। बसपा इन सीटों के उप चुनाव को हल्के में नहीं ले रही, इसे पार्टी सुप्रीमो मायावती के बयान से समझा जा सकता है। मायावती ने उप चुनाव में भाजपा और सपा को मिले होने का दावा किया है। बसपा सुप्रीमो का कहना है कि 20 नवंबर के चुनाव के लिए उन्होंने जब से अपने प्रत्याशी उतारे है, तब से दोनों की नींद उड़ गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बसपा के चुनाव लड़ने से सपा को ज्यादा नुकसान होगा।

UP by elections 2024

यूपी में विधानसभा की नौ सीटों पर उपचुनाव।

एक सीट खैर पर दूसरे स्थान पर रही बसपा

2022 के विधानसभा चुनाव में इन नौ सीटों में से चार पर समाजवादी पार्टी, तीन पर भाजपा और एक-एक सीट पर आरएलडी और निषाद पार्टी विजयी हुए थे। इस चुनाव में बसपा केवल एक सीट अलीगढ़ की खैर सीट पर, जो कि एससी वर्ग के लिए आरक्षित थी, दूसरे स्थान पर आई थी। वह सात सीटों कटेहरी, फूलपुर, मीरापुर, करहल, कुंदरकी, गाजियाबाद और मझावन सीट पर तीसरे स्थान पर रही। इनमें खैर सीट पर ही उसका प्रदर्शन सबसे अच्छा था। इस सीट पर उसे करीब 26 फीसद वोट मिले।

End of Feed