बांग्लादेश में हिंसा : बंगाल से सटे रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, रेलवे ट्रैक पर लगा कैमरा

RPF ने CCTV की संख्या बढ़ाई हैं। सीमावर्ती इन दोनों रेलवे स्टेशन पर ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है लेकिन एक और कदम उठाया गया है। ट्रेन के निचले हिस्से में कुछ संदिग्ध लगाया गया हैं या नहीं, इसका पता करने के लिए ट्रैक पर कैमरा लगाया गया।

Bengal news: बांग्लादेश में जारी हिंसा के मद्देनजर भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पश्चिम बंगाल के दो अहम सीमावर्ती रेलवे स्टेशन, नदिया जिले के गेदे और उत्तर 24 परगना के पेट्रापोल में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। रेलवे स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाई गई है और आने-जाने वाले ट्रेनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बांग्लादेश में सरकार बदलने के बाद भारत बांग्लादेश के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन फिलहाल भले ही बंद हो, लेकिन मालगाड़ी की आवाजाही अभी भी जारी है।

West Bengal violence

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बाद बंगाल की सीमा पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त।

रेलवे ट्रैक पर लगाया गया कैमरा

ऐसे में, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। RPF ने CCTV की संख्या बढ़ाई हैं। सीमावर्ती इन दोनों रेलवे स्टेशन पर ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है लेकिन एक और कदम उठाया गया है। ट्रेन के निचले हिस्से में कुछ संदिग्ध लगाया गया हैं या नहीं, इसका पता करने के लिए ट्रैक पर कैमरा लगाया गया। रेलवे के साथ-साथ BSF, कस्टम, राज्य पुलिस भी सीमावर्ती रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा पुख्ता करने में जुटे हैं।

End Article
पूजा मेहताauthor

पूजा मेहता एक वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार हैं, जिन्हें रिपोर्टिंग का लगभग 15 ...

End of Feed