Five Transgenders Married Their Guru: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में तीन दिन तक चले एक अनोखे विवाह समारोह में पांच ट्रांसजेंडरों ने अपने 'गुरु' से शादी कर ली। ट्रांस समुदाय के सभी पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करने वाले इस समारोह के दौरान किन्नरों ने समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना भी की। इसका आयोजन भारत में किन्नरों के समुदाय किन्नर समिति द्वारा किया गया था।
पांच किन्नरों ने की अपने गुरु से शादी
#WATCH | In a unique three-day-long wedding ceremony, five transgenders married their 'Guru' in Chhattisgarh's Janj… t.co/RA8LPbmPI8
— ANI (@ANI) Apr 7, 2023
इसमें पांचों किन्नरों को बकायदा हल्दी लगाई गई और दूसरे रीति-रिवाजों का पालन किया गया। शादी के लिए विवाह मंडप भी बनाया गया था। शादी में किन्नर समुदाय के काफी लोग पहुंचे थे और बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया।
