चार धाम यात्रा पर जाने वालों के जरूरी खबर, राष्ट्रीय राज मार्ग हुआ खतरनाक, जानिए ऋषिकेश से जोशीमठ तक की ग्राउंड रिपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 1, 2023, 03:45 PM IST

चार धाम की यात्रा: ऋषिकेश बद्रीनाथ हाई वे पर जैसे ही आप अपनी यात्रा की शुरुआत करते है कुछ दूर चलते ही राजमार्ग पर पहाड़ सड़क पर दरकता दिख जाएगा। टाइम्स नाउ नवभारत की ग्राउंड जीरो से चार धाम यात्रा से पहले व्यवस्थाओं की खास ग्राउंड रिपोर्ट जानिए।

उत्तराखंड में इस बार चार धाम यात्रा सरकार के लिए संपन्न करवाना थोड़ा मुश्किलों भरा हो सकता है चार धाम यात्रा में हालांकि अभी करीब 40 से अधिक दिनों का समय बाकी है लेकिन सड़कें बनाने और व्यवस्थाएं बनाने में जिस कदर सुस्ती बरती जा रही है उससे यही लगता है कि क्या सही समय पर सरकार व्यवस्थाएं दुरुस्त कर पाएगी। इस पर टाइम्स नाउ नवभारत की ग्राउंड जीरो से चार धाम यात्रा से पहले व्यवस्थाओं की खास ग्राउंड रिपोर्ट। चार धाम की यात्रा की शुरुआत होती है ऋषिकेश से जिसे इस यात्रा का आरंभ द्वार भी कहते है। हमारी टीम आपको दिखाएगी ऋषिकेश से लेकर जोशीमठ तक की वो ग्राउंड रिपोर्ट जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है।

Kedarnath

चारधाम यात्रा की ग्राउंट रिपोर्ट

ऋषिकेश बद्रीनाथ हाई वे पर जैसे ही आप अपनी यात्रा की शुरुआत करते है कुछ दूर चलते ही आपको राजमार्ग पर पहाड़ सड़क पर दरकता दिख जाएगा और कुछ दूरी आगे यानी कोडियाला का हाल तो देखते ही बनता है जहां पहाड़ ने सड़क पर अपना कब्जा जमा रखा है एक तरफ पहाड़ आधी से जायदा सड़क पर कब्जा करके बैठा है वहीं सड़क की दूसरी तरफ गहरी खाई काफी डराती है प्रशासन ने इसे डेंजर जो भी कहा है।

End of Feed