क्या सच में भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को कर्नाटक जिता दिया? जानिए उन सीटों का हाल जहां गए थे राहुल गांधी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 15, 2023, 12:07 AM IST

Karnataka Assembly Election Result: कर्नाटक चुनाव से कुछ महीनों पहले ही राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पदयात्रा की थी। इस पदयात्रा का नाम भारत जोड़ो यात्रा दिया गया था। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा के कई सीटों पर भी दौरा किया था। जिसके कारण परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आए हैं।

Karnataka Assembly Election Result: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा याद है, जब हिमाचल और गुजरात में विधानसभा चुनाव हो रहे थे, तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत यात्रा पर थे, इस यात्रा की विरोधियों ने आलोचना भी की थी, लेकिन अब कर्नाटक जीत के बाद राजनीतिक हलकों में इस यात्रा का जबरदस्त चर्चा है। कहा जा रहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा ने जिता दिया है। राहुल गांधी कर्नाटक में कई दिनों तक इस यात्रा के दौरान रहे थे और पैदल चलते हुए लोगों से जनसंपर्क किया था।

rahul gandhi bharat jodo yatra

कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा का कितना हुआ असर

कांग्रेस का क्या है दावा

कांग्रेस कर्नाटक की अगली सरकार बनाने के लिए तैयार है और पार्टी के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा को इसका श्रेय देने से नहीं कतरा रहे हैं। कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दावा कर रहे हैं कि उन्होंने यात्रा के बाद मतदाताओं के रवैये में अंतर महसूस किया और राहुल गांधी द्वारा लोगों से उनके मुद्दों पर बात करने के बाद उनके कई चुनावी वादों को अंतिम रूप दिया गया।

End of Feed