देश

Weather Report: दिल्ली में बढ़ी ठंड, राजस्थान में जमी बर्फ; तमिलनाडु में बारिश, जानें देशभर का मौसम

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर में तो हालात और भी खराब हैं। मंगलवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है-

Image

आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

Weather Report: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। तापमान में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट के कारण ठिठुरन भी बढ़ी है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहा। भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक जा सकती है। दिल्ली एनसीआर में तो एक्यूआई लेवल भी बढ़ गया है जिसके कारण ग्रैप 4 पाबंदी लगाई गई है।

यूपी और बिहार के मौसम में बदलाव

इसके अलावा, यूपी और बिहार में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसके कारण तापमान में गिरावट आएगी। दोनों प्रदेश के कई जिलों में कोहरे और शीतलहर की आशंका है।

श्रीनगर और हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की सर्दी

बता दें कि पहाड़ी इलाके में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाके में भी दिखने लगा है। आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। श्रीनगर और हिमाचल प्रदेश की अगर हम बात करें तो यहां इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है।

तमिलनाडु में मंगलवार से भारी बारिश की आशंका

इसके अलावा, तमिलनाडु के तटीय जिलों में मंगलवार से भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम को देखते हुए मछुआरों को भी समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले दो दिनों में और अधिक स्पष्ट हो सकता है और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में तमिलनाडु तट की ओर बढ़ सकता है, जिसके चलते मंगलवार से बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु के इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी समेत आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में कम दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है। तमिलनाडु के तटीय इलाकों और पुडुचेरी में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जानकारी के अनुसार, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम और तिरुवरुर जिलों के साथ-साथ कराईकल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

इन जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान

इसके अलावा, मौसम विभाग ने चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, अरियालुर, पेरम्बलुर, तिरुचिरापल्ली, तंजावुर और पुदुक्कोट्टई जिलों के साथ-साथ पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, बुधवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। आरएमसी ने तिरुवल्लुवर, चेन्नई, चैंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम और तिरुवरूर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की आशंका जताई है।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article