पटना

Bihar Weather: कई जिलों में घने कोहरे का Alert, रोहतास में 5 डिग्री पहुंचा तापमान; जानें आज का मौसम

Bihar Weather News: बिहार में पिछले कुछ दिनों से जारी ठंड से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में हल्की वृद्धि होने की उम्मीद है। हालांकि, राज्य के पांच जिलों- भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बांका और जमुई में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के कारण बिहार में ठंड बढ़ी थी, लेकिन अब यह थम गई है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Weather News: दिसंबर महीने में बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि, राज्य के कई जिलों में घने कोहरे की समस्या बनी हुई है। इसके साथ ही बीते दिन बिहार में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। ऐसे में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की खबर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत दिलाएगी।

पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का असर

आपको बता दें कि पर्वतीय क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के कारण बिहार में ठंड का असर बढ़ गया था, लेकिन अब बर्फबारी रुक गई है। पछुआ हवाएं चलने के बावजूद, ठंडी हवाओं का प्रवाह कम है। दिन में धूप खिलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होती है। पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों के अनुसार, जमुई में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था, जबकि फारबिसगंज और खगड़िया में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। पटना में भी तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया।

तापमान में हुआ इजाफा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह जमुई में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि पटना में यह 10.2 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि, सोमवार को तापमान में हल्की वृद्धि हुई और रोहतास के डेहरी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में भी तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। एक-दो डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव हो सकता है। दिन में धूप खिलने से तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। उत्तर पश्चिम भारत में चल रही तेज हवा की धारा के कारण राज्य के सभी जिलों में दिन में धूप खिलने की संभावना है। अगले तीन-चार दिनों तक कुहासे की स्थिति बनी रह सकती है, लेकिन शीतलहर वाली ठंड का असर नहीं रहेगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article