दिल्ली

Weather Today: Delhi-NCR में कोल्ड वेव और कोहरे का डबल अटैक, ठंड में ठिठुरते नजर आए लोग, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ती जा रही है। यहां सर्दियों के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने गाजियाबाद और नोएडा को छोड़ दिल्ली एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

Image

दिल्ली का मौसम

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में एक बार फिर तापमान में गिरावट देखी जा रही है। बीते सप्ताह 8 से 9 डिग्री रहा राजधानी का न्यूनतम तापमान एक बार फिर 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। तापमान कम होने के कारण दिल्ली में ठंड और बढ़ गई है। लोगों को यहां कांपते हुए देखा जा रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। हालांकि दिन से समय खिली धूप से लोगों को कुछ राहत मिल रही है, लेकिन जैसे ही शाम होने लगती है, पारा गिरने से लोगों को ठिठुरते हुए देखा जा सकता है। दिल्ली में ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों की कई लेयर्स में दिख रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने फिर दिल्ली में शीतलहर की संभावना जताई है और अलर्ट भी जारी किया है।

दिल्ली में सर्दी के तीखे तेवर

दिल्ली में सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहां से आने वाले बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली के तापमान पर असर हो रहा है। यहां तापमान गिरकर एक बार फिर 5 डिग्री तक पहुंच गया है। दिल्ली का मानक वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर के पूरे महीने में और नए साल की शुरुआत पर दिल्ली के लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। दिन चढ़ने के साथ कोहरे में कमी आएगी और मौसम साफ हो जाएगा। दोपहर के समय तेज खिली धूप से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन शाम होते ही तापमान में कमी आएगी। यहां लोग ठंड से बचने के लिए घरों के बाहर आग जलाकर ताप रहे हैं।

दो दिन शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ने और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि आने वाले दो दिनों में शहर में तेज बर्फीली हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में और कमी आएगी। स्थिति को देखते हुए आईएमडी ने पहले ही कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में ठंड बढ़ रही है। हालांकि दिल्ली, हरियाणा और यूपी के अन्य जिलों के जैसे यहां कोल्ड वेव का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में आज कोहरा छाया रहेगा। गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और नोएडा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहेगा।

गुरुग्राम और फरीदाबाद की बात करें तो मौसम विभाग ने दोनों शहरों में आज कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में भी शहर में शीतलहर का सिलसिला जारी रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article