North India Weather Update: कहीं कोहरा, कहीं शीतलहर, ठंड से ठिठुरा पूरा उत्तर भारत, जानें IMD का अपडेट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2024, 07:45 AM IST

North India Weather Update: दिल्ली में सुबह के समय काफी ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को इस सीजन की सबसे ठंड सुबह रही। न्यूनतम तापमान लुढ़कर कर 3.9 डिग्री सेल्सियस चला गया। कोहरे को लेकर दो दिन का येलो अलर्ट है। दिल्ली के लिए 14 से 15 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई है।

North India Weather Update: राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी, शीत लहर और कोहरे की चपेट में है। मौसम के तेवर की वजह से लोगों का जनजीवन पटरी से उतरा है। कोहरे एवं धुंध का सबसे ज्यादा असर रेल एवं हवाई यातायात पर पड़ा है। ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। कोहरे व शीतलहर को देखते हुए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पूरे उत्तर भारत में पांच दिनों तक बहुत घना कोहरा रहेगा। शीतलहर से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

weather cold

उत्तर भारत में जारी है ठंड एवं शीत लहर।

प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को हो रही परेशानी

राजदानी दिल्ली में शीत लहर एवं ठंड दोनों का प्रकोप जारी है। कोहरे की वजह से रेल यातायात पर बुरा असर पड़ा है। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह राजधानी में कोहरे की हल्की परत देखने को मिली। ट्रेनें देरी से चल रही हैं,यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा है। ठंड से बचने के लिए लोग सड़क किनारे आग जलाकर खुद को गर्म करते देखे गए।

End of Feed