दिल्ली-NCR में लौटने वाली है प्रचंड गर्मी, 3 जून से बदलेगा मौसम; जानें IMD का ताजा अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2023, 02:29 PM IST

IMD Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, तीन जून से उमस भरी गर्मी पड़ेगी और पारा 40 उिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। वैज्ञानिकों ने बताया कि आगामी 15 जून तक बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे हैं।

IMD Weather Update: दिल्ली- NCR के लोगों को बीते कुछ दिनों से गर्मी से राहत मिल रही है। हालांकि, यह राहत भरा मौसम बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-NCR व आसपास के इलाकों में फिर से गर्मी लौटेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, तीन जून से उमस भरी गर्मी पड़ेगी और पारा 40 उिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है।

Weather forecast

बदलने वाला है दिल्ली का मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, तीन जून से लेकर 15 जून तक बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे हैं। उन्होंने बताया, आने वाले दिनों में कोई भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना नहीं है। हालांकि, एक व दो जून को मौसम सुहाना रहेगा।

End of Feed