Delhi IMD Alert: दिल्ली में 8 और 9 जनवरी को बारिश की संभावना, उत्तर भारत में जारी रहेगा ठंड का प्रकोप

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 8, 2024, 12:59 AM IST

Delhi IMD Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 8 और 9 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा और दिल्ली सहित मध्य और आसपास के उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Delhi IMD Alert: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली सहित मध्य और आसपास के उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की भविष्यवाणी की है।

today weather.

दिल्ली में बारिश की संभावना

दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 8 और 9 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा और दिल्ली सहित मध्य और आसपास के उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत में बारिश और तूफान की संभावना के साथ, मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

End of Feed