अबू धाबी में IIT कैंपस, UPI से पेमेंट; UAE से भारत के लिए क्या-क्या लेकर वापस लौटे PM Modi

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 16, 2023, 11:52 AM IST

PM Modi UAE Visit: पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच स्थानीय करेंसी में व्यापार, भारत और यूएई के बीच यूपीआई पेमेंट और खाड़ी देशों में दिल्ली आईआईटी कैंपस खालेने पर सहमति बनी।

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात के दौरे के बाद भारत वापस लौट आए हैं। फ्रांस के तीन दिवसीय दौरे के बाद पीएम मोदी यूएई के लिए रवाना हुए थे। इस एक दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर द्विपक्षीय बैठकें हुईं, जिसमें कई समझौते भी शामिल हैं।

PM Modi UAE Visit

पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी मुलाकात की, इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आपसी संबंध मजबूत करने व व्यापार बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। स्थानीय करेंसी में व्यापार, भारत और यूएई के बीच यूपीआई पेमेंट और खाड़ी देशों में दिल्ली आईआईटी कैंपस खालेने पर सहमति बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेश वापस लौटने के बाद ट्वीट कर कहा, एक महत्वपूर्ण यूएई यात्रा का समापन, दोनों देश विश्व को बेहतर बनाने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं। उन्होंने भव्य स्वागत के लिए राष्ट्रपति नाहयान का आभार भी जताया।

End of Feed