अगर INDIA गठबंधन सत्ता में आया, तो अगले दिन जेल से आ जाऊंगा वापस; केजरीवाल का बड़ा दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 13, 2024, 02:44 PM IST

Delhi News: सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि अगर चार जून के बाद ‘इंडिया' गठबंधन सत्ता में आता है तो मैं अगले दिन जेल से वापस आ जाऊंगा। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत एक जून को मतदान होगा और मतगणना एक साथ चार जून को होगी।

Arvind Kejriwal on Election Result: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि अगर लोकसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आता है तो वह पांच जून को तिहाड़ जेल से बाहर आ जाएंगे।

Arvind Kejriwal's Big Claim on His Bail

अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली।

अदालत से मिली एक जून तक अंतरिम जमानत

कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े एक धनशोधन मामले में गिरफ्तार केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक जून तक अंतरिम जमानत दी है। न्यायालय के आदेश के अनुसार, उन्हें दो जून को आत्मसमर्पण करना होगा और जेल वापस जाना होगा। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत एक जून को मतदान होगा और मतगणना एक साथ चार जून को होगी।

End of Feed