'SIR में यदि अवैध प्रक्रिया अपनाई गई है तो CEC पर चलना चाहिए आपराधिक मुकदमा', प्रियंका ने की कार्रवाई की मांग

इंडियन एक्सप्रेस की 23 सितंबर की रिपोर्ट में दावा किया गया कि एसआईआर के विभिन्न पहलुओं को लेकर चुनाव आयुक्तों में मतभेद थे, बावजूद इसके मुख्य चुनाव आयुक्त अपने फैसलों को लेकर आगे बढ़े।

Priyanka Gandhi : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान यदि किसी तरह अनुचित एवं अवैध काम हुआ है तो मुख्य चुनाव आयुक्त सहति जो भी जिम्मेदार हैं, उनके ऊपर आपराधिक मुकदमा चलाया जाना चाहिए। SIR प्रक्रिया में चुनाव आयुक्तों में मतभेद होने की रिपोर्ट पर भी उन्होंने सरकार पर हमला बोला। बता दें कि इंडियन एक्सप्रेस की 23 सितंबर की रिपोर्ट में दावा किया गया कि एसआईआर के विभिन्न पहलुओं को लेकर चुनाव आयुक्तों में मतभेद थे, बावजूद इसके मुख्य चुनाव आयुक्त अपने फैसलों को लेकर आगे बढ़े।

priyanka gandhi

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी।

'यह संविधान के खिलाफ गंभीर अपराध'

कालपेट्टा में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखल देने का किसी भी तरह का प्रयास देश के संविधान के खिलाफ एक गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा, 'मेरा जवाब बहुत ही स्पष्ट है। हमारे चुनाव की लोकतांत्रित प्रकिया के साथ यदि कोई भी खिलवाड़ करता है तो यह देशद्रोह है। इस पर हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट और साफ है।'

End of Feed