'बिहार में चुनाव निष्पक्ष हो तो NDA की हार तय', वोट अधिकार यात्रा में राहुल के साथ शामिल हुए स्टालिन

मुजफ्फरपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि इस बार चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए की हार होनी जा रही है। स्टालिन ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ जीप में सवार होकर रोड शो भी किया। बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

M K Stalin : बिहार में महागठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने बुधवार को कहा कि 'बिहार में विधानसभा चुनाव यदि निष्पक्ष तरीके से कराया जाता है तो एनडीए की हार होनी तय है।' मुजफ्फरपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि इस बार चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए की हार होनी जा रही है। स्टालिन ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ जीप में सवार होकर रोड शो भी किया। बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

MK stalin

मुजफ्फरपुर में रोड शो में शामिल तमिलनाडु के सीएम स्टालिन। तस्वीर-ANI

‘आतंकवाद से भी अधिक खतरनाक’

द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेता स्टालिन ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बिहार की मतदाता सूची से 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाना ‘आतंकवाद से भी अधिक खतरनाक’है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए हाथ मिलाया है। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की हार होगी।’

End of Feed