नई सरकार में एकनाथ शिंदे को लेकर बढ़ा सस्पेंस, डिप्टी-सीएम पद को लेकर शिवसेना नेता ने कर दिया बड़ा दावा

देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही राज्य में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में महायुति गठबंधन को शानदार जीत मिलने के बाद दो सप्ताह से अधिक समय से चल रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा।

Suspense Over Eknath Shinde: महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस आज सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसे लेकर आजाद मैदान में जोऱ-शोर से तैयारियां हो रही हैं। लेकिन पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे डिप्टी-सीएम बनेंगे या नहीं, इसे लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। इसी बीच शिवसेना नेता उदय सामंत ने नया बयान देकर संकेत दे दिया कि नई सरकार में सबकुछ ठीक नहीं है। सामंत ने आज कहा कि अगर एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार नहीं करते हैं तो कोई भी शिवसेना विधायक नई सरकार में कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करेगा।

Eknath Shinde

एकनाथ शिंदे

देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे शपथ

देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही राज्य में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में महायुति गठबंधन को शानदार जीत मिलने के बाद दो सप्ताह से अधिक समय से चल रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेता शामिल होंगे। 54 वर्षीय फडणवीस का मुख्यमंत्री के रूप में यह तीसरा कार्यकाल होगा। उन्होंने पहली बार अक्टूबर 2014 से नवंबर 2019 तक शीर्ष पद पर कार्य किया और 44 वर्ष की उम्र में राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे।

End of Feed