IEC 2023:जब कंपनियां भाग रही थी तब PM मोदी ने सत्ता संभाली और भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल दिया- बोले केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2023, 10:09 PM IST

IEC 2023: ​इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत की ओर पूरी दुनिया उम्मीद से देख रही है। पीएम मोदी ने सरकार के काम करने के तरीके को ही बदल दिया है। एक समय 100 में से 15 पैसे ही लोगों के पास पहुंचते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

IEC 2023: टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव (India Economic Conclave) में टाइम्स नाउ की एक्जीक्यूटिव एडिटर पद्मजा जोशी से बात करते हुए भारत के कौशल विकास और उद्यमिता और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला है। यह बदलाव पीएम मोदी लेकर आए हैं। जब देश से कंपनियां भाग रही थीं, रोज घोटालों की खबर आती थीं, तब मोदी ने सत्ता संभाली और भारत में लगातार विकास होने लगा। भारत आगे बढ़ने लगा।

iec 2023 rajeev chandrasekhar

इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर

भारत की ओर देख रही दुनिया

इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत की ओर पूरी दुनिया उम्मीद से देख रही है। पीएम मोदी ने सरकार के काम करने के तरीके को ही बदल दिया है। एक समय 100 में से 15 पैसे ही लोगों के पास पहुंचते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज दुनिया की टॉप कंपनियां भारत में अपना प्लांट लगा रही है। अपने उत्पादों को यहां बना रही है। आज हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं।

End of Feed