कोवैक्सिन साइड इफेक्ट: ICMR ने BHU स्टडी को किया खारिज, ड्रग सेफ्टी जर्नल से रिपोर्ट वापस लेने को कहा

आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने पत्र में कहा कि शीर्ष अनुसंधान निकाय को इस खराब तरीके से किए गए अध्ययन से नहीं जोड़ा जा सकता है, जिसका उद्देश्य कोवैक्सिन का "सेफ्टी एनालिसिस" गलत तरीके से प्रस्तुत करना है।

ICMR Dismisses BHU Report: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के नेतृत्व में किए गए उस हालिया अध्ययन को खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि कोवैक्सिन ने स्ट्रोक और गुइलिन-बैरे सिंड्रोम के दुर्लभ जोखिम को बढ़ाया है। आईसीएमआर ने न्यूजीलैंड स्थित ड्रग सेफ्टी जर्नल के संपादक को पत्र लिखा है कि वह बीएचयू के लेखकों द्वारा हाल ही में प्रकाशित कोवैक्सिन साइड इफेक्ट्स अध्ययन को वापस ले ले क्योंकि पेपर में शीर्ष अनुसंधान निकाय का नाम गलत और भ्रामक रूप से दिया गया है।

End of Feed