IAS Pari Bishnoi and Bhavya Bishnoi Wedding: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पोते व भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई और राजस्थान मूल की IAS अधिकारी परी बिश्नोई शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उदयपुर में होने वाले एक कार्यक्रम में दोनों 22 दिसंबर को एक-दूसरे का हाथ थामेंगे। इस हाईप्रोफाइल शादी के लिए केंद्रीय मंत्रियों से लेकर वीवीआईपी लोगों को न्योता दिया गया है। यह शादी इतनी ग्रैंड होने वाली है कि तीन राज्यों के 3 लाख लोगों को भी इसकी दावत मिली है।
आईएएस परी बिश्नोई और भव्य बिश्नोई करेंगे शादी (https://www.instagram.com/pari.bishnoii/)
परी और भव्य की सगाई इसी साल अप्रैल में हुई थी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली आईएएस अधिकारी परी ने सगाई इसकी तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। सोशल मीडिया पर उनकी रील्स भी खूब वायरल होती रहती हैं।
दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में रिसेप्शन
इस शाही शादी में 3 लाख से ज्यादा लोग मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। शादी के बाद नई दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में रिसेप्शन पार्टी होगी। दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन में कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रह सकते हैं। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने हिसार के आदमपुर में 55 गांवों को दौरा कर लोगों को निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि तब मेरी शादी हुई थी तो मेरे पिता चौधरी भजनलाला गांवों में न्योता देने पहुंचे थे, आज मेरे बेटे की शादी है तो मैं न्योता दे रहा हूं। उन्होंने कहा, आदमपुर का हलका हमारा परिवार है।
ये रहा शादी का पूरा शेड्यूल
भव्य और परी की शादी 22 दिसंबर को उदरपुर में होगी। इसके तुरंत बाद 24 दिसंबर केा राजस्थान के पुष्कर में पहला रिसेप्शन होगा। इसमें करीब 50 हजार लोग पहुंच सकते हैं। इसके बाद दूसरा रिसेप्शन आदमपुर में 26 दिसंबर को होगा, जहां करीब डेढ़ लाख लोग शिरकत करेंगे। तीसरा रिसेप्शन 27 दिसंबर को नई दिल्ली में होगा, जिसमें कई केंद्रीय मंत्री, अधिकारी व वीवीआईपी के पहुंचने की संभावना है।
