First Accident of Tejas: कैसे पहली बार दुर्घटनाग्रस्त हुआ स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान तेजस? जानें सबकुछ

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2024, 05:49 AM IST

IAF's Tejas Aircraft Crashes: स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान तेजस पहली बार मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में कुछ बड़ी अनहोनी नहीं हुई। लेकिन एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ देर पहले ही पायलट विमान से बाहर कूद गया। आपको इस पूरे हादसे से जुड़ी अहम बातें बताते हैं।

Tejas Accident Full Story: भारतीय वायु सेना का एक हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस मंगलवार को प्रशिक्षण उड़ान के दौरान जैसलमेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। देश में ही बने और लगभग आठ साल पहले वायु सेना के बेड़े में शामिल किए गए इस हल्के विमान से जुड़ा यह पहला हादसा है, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। वायुसेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया और दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ का आदेश दिया गया है।

Tejas First Accident Full Story

स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान तेजस पहली बार दुर्घटनाग्रस्त।

कहां हुई दुर्घटना?

दुर्घटना राजस्थान के पोकरण से लगभग 100 किलोमीटर दूर हुई। पोकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शीर्ष सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में एक बड़ा युद्ध अभ्यास ‘भारत शक्ति’ आयोजित किया जा रहा था। सैन्य सूत्रों ने संकेत दिया कि तेजस विमान को इस अभ्यास का हिस्सा बनना था। सैन्य सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के नंबर-18 स्क्वाड्रन या ‘फ्लाइंग बुलेट्स’ से संबंधित यह विमान, उन तीन तेजस विमानों में से एक था जिन्हें पोकरण में युद्धाभ्यास का हिस्सा बनना था।

End of Feed