IAF का प्रशिक्षण विमान कर्नाटक में क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jun 1, 2023, 01:40 PM IST

IAF Trainer Aircraft crash: वायु सेना की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

IAF Trainer Aircraft crash: कर्नाटक के चामराजनगर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां वायु सेना का एक प्रशिक्षण विमान क्रैश हो गया है। राहत की बात यह है कि हादसे के बाद दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। वायु सेना की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

IAF Trainer Aircraft crashed

वायुसेना का विमान क्रैश (स्क्रीन ग्रैब)

वायुसेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एक किरण प्रशिक्षण विमान आज नियमित उड़ान के दौरान कर्नाटक के चामराजनगर के पास दुर्घटना का शिकार हो गया।

End of Feed