नीतीश को लेकर खाई कसम पूरी, अब अपनी पगड़ी राम मंदिर को समर्पित करूंगा, सम्राट चौधरी का ऐलान

सम्राट चौधरी लंबे समय बाद अपनी पगड़ी उतारने जा रहे हैं। उन्होंने कसम खाई थी कि जब तक बिहार के सीएम नीतीश कुमार को उनके पद से नहीं हटाया जाएगा तब तक वे अपनी पगड़ी नहीं उतारेंगे।

Samrat Choudhary: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सिर पर बंधी पगड़ी उतारने जा रहे हैं। उन्होंने ये पगड़ी तब पहनी थी जब नीतीश कुमार बीजेपी का दामन झटककर आरजेडी के साथ चले गए थे। उन्होंने लालू यादव की आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी और सीएम पद संभाला था। आज सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश को लेकर खाई गई कसम पूरी होने के बाद अब वह अपनी पगड़ी उतार देंगे।

Samrat Choudhary

सम्राट चौधरी

नीतीश को लेकर ये कसम खाई थी

सम्राट ने कहा, मैंने कसम खाई थी कि जब तक बिहार के सीएम नीतीश कुमार को उनके पद से नहीं हटाया जाएगा तब तक मैं अपनी पगड़ी नहीं उतारूंगा...28 जनवरी को नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ कर दोबारा हमारे साथ जुड़े थे। उस दिन मैंने कहा था कि मैं अपनी पगड़ी अयोध्या में भगवान राम को समर्पित करूंगा, जैसा मैंने कहा था वैसा करूंगा...मैं बिहार की जनता को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने एनडीए गठबंधन के पक्ष में भारी मतदान किया।

End of Feed