मैं नहीं कहती कि तुम BJP को वोट दो बल्कि अपना हित देखो, उमा भारती ने लोधी समुदाय से कही ये बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 28, 2022, 05:52 PM IST

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की सीनियर नेता उमा भारती लोधी समुदाय से आती हैं। उन्होंने अपने समुदाय के लोगों से कहा कि मैं कभी नहीं कहती हूं कि तुम लोधी हो, तुम बीजेपी को वोट दो, बल्कि हमेशा कहती हूं कि आप अपना हित देखो।

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी की सीनियर नेता उमा भारती ने लोधी समुदाय के लोगों से कहा कि मैं कभी नहीं कहती हूं कि तुम लोधी हो, तुम बीजेपी को वोट दो, बल्कि हमेशा कहती हूं कि ‘आप अपना हित देखो। गौर हो कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री भारती लोधी समुदाय से हैं, जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में आता है। उमा भारती ने यह बात भोपाल में 25 दिसंबर को लोधी समुदाय के विवाह योग्य युवक-युवतियों के सम्मेलन में कहा। हालांकि, उनकी इस टिप्पणी का कथित वीडियो क्लिप मंगलवार शाम को सामने आया।

Uma Bharti

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की सीनियर नेता उमा भारती

इस वीडियो में भारती को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं अपनी पार्टी के मंच पर आऊंगी। मैं लोगों का वोट मागूंगी। मैं कभी नहीं कहती हूं कि तुम लोध (यानी लोधी) हो, तुम बीजेपी को वोट करो। नहीं, मैं तो सबको कहती हूं कि आप बीजेपी को वोट करो, क्योंकि मैं तो अपनी पार्टी की निष्ठावान सिपाही हूं।

End of Feed