हैदराबाद में बच्चों को होमवर्क में 'कलमा' पढ़ाने के आरोप के बाद बवाल, स्कूल ने टीचर को नौकरी से किया बर्खास्त

हैदराबाद के एक प्राइवेट स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्रों को कथित तौर पर 'कलमा का होमवर्क देने का मामला तूल पकड़ गया है। विरोध के बाद स्कूल ने शिक्षिका शेख आयशा को नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

हैदराबाद के एक प्राइवेट स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्रों को कथित तौर पर 'कलमा का होमवर्क देने का मामला तूल पकड़ गया है। एक हिंदू छात्र के माता-पिता के विरोध के बाद स्कूल ने शिक्षिका शेख आयशा को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। वहीं इसे लेकर गुरुवार को BJP ने तेलंगाना में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। यह मामला हैदराबाद के एक प्राइवेट स्कूल से जुड़ा है, जहां दूसरी क्लास के एक हिंदू छात्र से होमवर्क के तौर पर एक इस्लामिक आयत याद करने को कहा गया था। BJP ने कांग्रेस पर राज्य में 'धर्मांतरण माफिया' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Hyderabad Kalma Homework

प्रतीकात्मक AI Image

हैदराबाद का एक प्राइवेट स्कूल जांच के घेरे में आ गया है। एक 6 साल के छात्र के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे से होमवर्क के तौर पर एक इस्लामिक आयत याद करने को कहा गया था। BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दावा किया कि मामला सामने आने के बाद स्कूल ने टीचर को नौकरी से निकाल दिया है, लेकिन यह कार्रवाई नाकाफी है।

End of Feed