182 सीटों पर मैदान में उतरेगी हुमायूं कबीर की पार्टी; पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले 'ममता के विधायक' का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने बड़ा ऐलान किया है। उनकी नवगठित जनता उन्नयन पार्टी 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने आईएसएफ और एआईएमआईएम से गठबंधन की संभावना जताई है।

पश्चिम बंगाल की सियासत में विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है। निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता और भरतपुर से विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी नवगठित जनता उन्नयन पार्टी राज्य की 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से दूर रखना है।

हुमायूं कबीर।

हुमायूं कबीर। तस्वीर-Facebook

मीडिया से बातचीत में हुमायूं कबीर ने बताया कि वे इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ संभावित चुनावी गठबंधन को लेकर बातचीत के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आईएसएफ की ओर से अभी तक किसी तरह का आधिकारिक जवाब नहीं मिला है। कबीर ने कहा कि यदि एआईएमआईएम गठबंधन में शामिल होना चाहती है तो उनकी पार्टी उसका स्वागत करेगी।

End of Feed