Howrah-Mumbai derail Train driver: हावड़ा-मुम्बई मेल ट्रेन हादसे के बाद सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर ट्रेन हादसा हुआ वहां पहले से ही मालगाड़ी के वैगन्स खड़े थे। उन वैगन्स को प्लास्टिक से पूरी तरह से ढक दिया गया था। रेलवे से प्राप्त सूचना के मुताबिक तेज हवा की वजह से अचानक वैगन के उपर जो प्लास्टिक का कवर था वो उड़ गया।
इस ट्रेन के लोकोपायलट ने बताया क्या हुआ था
ठीक उसी समय पास के ट्रैक पर हावड़ा मुम्बई मेल ट्रेन आ रही थी। दक्षिण पूर्व रेलवे के अधीन पड़ने वाले राजखरसावां और बड़ाबम्बो स्टेशन के बीच ट्रेन संख्या 12810 हावड़ा मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
वैगन के उपर का प्लास्टिक उड़कर हावड़ा मुम्बई मेल के इंजन पर आ गिरा
दरअसल वैगन के उपर का प्लास्टिक उड़कर हावड़ा मुम्बई मेल के इंजन पर आ गिरा। इसकी वजह से हावड़ा मुम्बई मेल के लोकोपायलट के इंजन का शीशा पूरी तरह से ढंक गया। लोकोपायलट के सामने अचानक से अंधेरा छा गया। ट्रेन के इंजन में लगी बाहरी मेन लाइट भी ढंक गयी। आनन फानन में लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगायी और ट्रेन डीरेल्ड हो गयी।
कुछ एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया
वहीं दुर्घटना के कारण एसईआर ने मंगलवार को कुछ एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया, जिसमें 22861 हावड़ा-टिटलागढ़-कांताबंजी इस्पात एक्सप्रेस और 12021 हावड़ा-बारबिल जनशताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि बाराबांबू स्टेशन के पास दुर्घटना के कारण कुछ अन्य ट्रेनों को या तो बीच में ही रोक दिया गया या उनका मार्ग बदल दिया गया।
