7 years of GST: 'चीजें हुईं सस्ती, आम आदमी का पैसा बचा', बोले PM मोदी, गिनाए फायदे

GST Benefits News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम आदमी को जीएसटी से हुए लाभ के बारे में जानकारी दी है।

7 years of GST Benefits News: वस्तु एवं सेवा कर (GST) को देशभर में लागू हुए 7 साल हो गए हैं। 1 जुलाई 2017 को मोदी 1.0 सरकार द्वारा इसे लागू किया गया था। इस जीएसटी के अंदर 17 स्थानीय कर और शुल्क समाहित किए गए थे।ऐसे में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सात सालों में आम लोगों द्वारा उपयोग किए जाने वाले उत्पादों और सेवाओं पर टैक्स में आई कमी के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है।

7 years of GST Benifits News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिनाए जीएसटी के फायदे

पीएम मोदी ने लिखा कि जीएसटी के जरिए सुधार हमारे लिए 140 करोड़ भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने का एक साधन है। जीएसटी लागू होने के बाद घरेलू उपयोग का सामान काफी सस्ता हो गया है। इससे गरीबों और आम आदमी को काफी बचत हुई है। हम लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए आगे भी इन सुधारों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

End of Feed