Explained: राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर कांग्रेस ने कितने करोड़ किए खर्च? जान लीजिए पूरा हिसाब

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2024, 08:18 AM IST

Bharat Jodo Yatra Spending Details Here: राहुल गांधी इन दिनों 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कर रहे हैं। इसी बीच एक अहम जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस ने 2022-23 में 'भारत जोड़ो यात्रा' पर 71.80 करोड़ रुपये खर्च किये। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में यात्रा का आखिरी दिन था, अब ये यात्रा झारखंड में प्रवेश करेगी।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Cost Explained: क्या आप जानते हैं कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर उनकी पार्टी कांग्रेस ने कुल कितने करोड़ रुपये खर्च किए थे? भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा पार्ट चल रहा है, जिसका नाम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' रखा गया है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। पिछली बार ये यात्रा 145 दिनों तक चली थी। जिसका रूट कन्याकुमारी से कश्मीर तक था। आपको पुरानी यात्रा का हिसाब-किताब बताते हैं।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Hisab Kitab

भारत जोड़ो यात्रा पर हर दिन कितना हुआ खर्च?

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर प्रतिदिन 49 लाख रुपये का खर्च आया(Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Cost)

कांग्रेस पार्टी ने 2022-23 में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गयी अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कुल 71.80 करोड़ रुपये खर्च किये। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 145 दिनों तक चली थी और यह 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हुई थी। कांग्रेस की इस यात्रा पर औसतन प्रतिदिन 49 लाख रुपये का खर्च आया था।

कांग्रेस का चुनावी खर्च 192.5 करोड़ रुपये से अधिक

कांग्रेस पार्टी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए निर्वाचन आयोग के पास दाखिल नवीनतम वार्षिक अंकेक्षण रिपोर्ट के अनुसार उसने 2022-23 में चुनाव-पूर्व सर्वेक्षणों पर 40,10,15,572 रुपये खर्च किए। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कांग्रेस पार्टी का चुनावी खर्च 192.5 करोड़ रुपये से अधिक था।

End of Feed