हरियाणा के नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान पथराव, कारों में लगाई आग, जानें अब कैसे हैं हालात

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 31, 2023, 11:03 PM IST

हरियाणा में गुरुग्राम से सटे नूंह जिले में सोमवार को एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव किया गया और कई वाहनों में आग लगा दी गई। दो पक्षों के बीच पथराव के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

KEY HIGHLIGHTS

  1. जिला में बृजमंडल धार्मिक यात्रा के दौरान हुए उपद्रव के चलते धारा-144 लागू
  2. जिलावासियों से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की उपायुक्त ने की अपील
  3. आगामी आदेशों तक इंटरनेट सेवा रहेगी बंद, टेलीकॉम कंपनियों को जिलाधीश ने दिए आदेश

नूंह के उपायुक्त प्रशांत पंवार ने जिलावासियों से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे के साथ मिलकर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बृजमंडल धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसक घटना निंदनीय है, ऐसे में जिला प्रशासन लोगों से अपील करता है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। जिला में शान्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर धारा-144 लागू की गई है। जिला में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

haryana nuh violence

नूंह जिले में सोमवार को एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव किया गया

उन्होंने कहा कि जिला में शान्ति व्यवस्था भंग करने वालो पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर है और उपद्रव फैलाने की इजाजत किसी को भी नही है। उन्होंने कहा कि लोग इस दौरान अफवाहों पर ध्यान ना दें और किसी भी प्रकार की नकारात्मक टिप्पणी करने से बचें।

End of Feed