18 पुलिसकर्मी, 3 SUV और एयरपोर्ट पर हिरासत, CJP के 3 नेताओं को दिल्ली पुलिस ने कैसे अलग-अलग जगहों पर पहुंचाया था?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन संभव नहीं हो सका। पुलिस ने किस तरह इन तीन नेताओं को विमान में ही हिरासत में लेकर अलग-अलग जगहों पर पहुंचाया, जानिए।

10 अक्टूबर को सुबह 10:19 बजे मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-2428) के दिल्ली में उतरने से कुछ ही मिनट पहले, 18 पुलिसकर्मियों का एक दल तीन एसयूवी में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। फ्लाइट में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के तीन नेता सवार थे - संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका। पुलिस ने तीनों को विमान के अंदर ही हिरासत में ले लिया। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने तीनों को हवाई अड्डे पर ही हिरासत में लेने की योजना बनाई थी। पुलिस ने उनसे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त करने और जंतर-मंतर जाने से मना करने को कहा था, क्योंकि उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली थी। पुलिस ने किस तरह इन तीन नेताओं को हिरासत में लेकर अलग-अलग जगहों पर पहुंचाया, जानिए।

cjp leader custody

सीजेपी नेताओं को किस तरह लिया गया हिरासत में? (ANI Screen Grab)

मुंबई से दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने घेरा

End of Feed