Murshidabad Violence: खाक हुए मकान और बेघर हो गए लोग; हर तरफ हिंसा के निशान, उपद्रवियों ने जमकर की लूटपाट

Murshidabad Violence: कहीं जलकर राख हुए मकान, तो कहीं झुलसे मवेशी... ये तस्वीर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की है, जहां बीते दिनों वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ हिंसा भड़की और हिंसा की आग ने सैकड़ों घरों को जलाकर राख कर दिया। हिंसा के बाद रोते-बिलखते लोग, जिनके पास अब आशियाना तक नहीं है, उनका दुख सुनने वाला कोई नहीं है।

Murshidabad Violence: कहीं जलकर राख हुए मकान, तो कहीं झुलसे मवेशी... ये तस्वीर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की है, जहां बीते दिनों वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ हिंसा भड़की और हिंसा की आग ने सैकड़ों घरों को जलाकर राख कर दिया। इसमें कई मकान पूरी तरह जल गए और मकान में रखे सामान राख हो गए। इसमें लोग भी हताहत हुए।

Murshidabad Violence

मुर्शिदाबाद हिंसा

तस्वीरें गवाही दे रही हैं कि जब हिंसा भड़की होगी, तो कितनी भयावह स्थिति होगी। इलाका मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज क्षेत्र स्थित बेदबोना गांव का बताया जा रहा है, जहां 'वक्फ आंदोलन' के नाम पर उपद्रवियों ने एक के बाद एक कई घरों पर हमला बोल दिया। इस हमले में करीब 100 से 130 घरों को लूटा गया, फिर आग के हवाले कर दिया गया।

End of Feed