देश

तमिलनाडु सरकार की बल्ले-बल्ले, मंदिरों का 1000 किलो सोना पिघलाकर 17.81 करोड़ रुपये सालाना ब्याज कमाया

सरकार ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि सोने की छड़ों के इस निवेश से उसे सालाना 17.81 करोड़ रुपये का ब्याज मिल रहा है।

Image

तमिलनाडु के मंदिरोंं में सोने का चढ़ावा

TN Govt Melts 1,000 KH Temple Gold: तमिलनाडु के 21 मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोने से सरकार को जबरदस्त वित्तीय लाभ मिला है। मंदिर से मिले 1,000 किलोग्राम से अधिक सोने के सामान को पिघलाकर 24 कैरेट की छड़ों में बदल दिया गया और बैंकों में जमा कर दिया गया। सरकार ने गुरुवार को कहा कि सोने की छड़ों के इस निवेश से उसे सालाना 17.81 करोड़ रुपये का ब्याज मिल रहा है। मंदिरों में चढ़ाए गए सोने के ऐसे सामान, जिनका इस्तेमाल नहीं किया गया था, उन्हें मुंबई स्थित सरकारी टकसाल में पिघलाकर 24 कैरेट की छड़ों में बदल दिया गया और स्वर्ण निवेश योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक में निवेश कर दिया गया।

सोने की छड़ों से मिला 17.81 करोड़ ब्याज

हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ निधि विभाग के मंत्री पी के शेखर बाबू द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत नीति लेख में कहा गया, निवेश से अर्जित ब्याज का उपयोग संबंधित मंदिरों के विकास के लिए किया जाता है। योजना के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए राज्य के तीनों क्षेत्रों के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की अध्यक्षता में तीन समितियां गठित की गई हैं। सोने की छड़ों के 31 मार्च तक के निवेश का ब्योरा देते हुए लेख में कहा गया, प्रदेश के 21 मंदिरों से प्राप्त 10,74,123.488 ग्राम शुद्ध सोने पर प्रति वर्ष 17.81 करोड़ रुपये का ब्याज प्राप्त हुआ, जो निवेश के समय सोने के मूल्य के अनुसार निर्धारित किया गया।

चांदी पिघलाने की भी योजना

मंदिरों में से तिरुचिरापल्ली जिले के समयपुरम में अरुलमिगु मरिअम्मन मंदिर ने निवेश योजना के लिए सबसे अधिक 4,24,266.491 ग्राम (लगभग 424.26 किलोग्राम) सोना दिया। मानव संसाधन एवं संवर्द्धन विभाग के नियंत्रण में मंदिरों में अप्रयुक्त एवं अनुपयोगी चांदी की वस्तुओं को सरकार द्वारा अनुमोदित निजी चांदी प्रगलन कंपनियों द्वारा मंदिर परिसर में तीन न्यायाधीशों की अध्यक्षता वाली क्षेत्रीय समितियों की उपस्थिति में शुद्ध चांदी की सिल्लियों में पिघलाने की अनुमति दी गई है। बयान के अनुसार, वर्तमान में मंदिरों में बिना उपयोग की चांदी की वस्तुओं को पिघलाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में जिस 'हरमन संधू' का नाम आया सामने, वो निकला FBI का 'मोस्ट वॉन्टेड' अपराधी, जानें- क्यों बढ़ी चिंता

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में जिस 'हरमन संधू' का नाम आया सामने, वो निकला FBI का 'मोस्ट वॉन्टेड' अपराधी, जानें- क्यों बढ़ी चिंता

टाइगर श्रॉफ पर हमला : 3 शूटर, 7 राउंड फायरिंग, चश्मदीद ने घटना के बारे में क्या-क्या बताया

टाइगर श्रॉफ पर हमला : 3 शूटर, 7 राउंड फायरिंग, चश्मदीद ने घटना के बारे में क्या-क्या बताया

आज की ताजा खबर, 19 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी मामले में जांच के लिये 15 टीम गठित...फ्रांस दंगों को मिल रही हवा, भारत तक जुड़े तार...प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं

सरकार ने मेटा से भ्रामक सामग्री और एक तरह के विचारों के प्रसार पर रोक लगाने को कहा

सरकार ने मेटा से भ्रामक सामग्री और एक तरह के विचारों के प्रसार पर रोक लगाने को कहा

गुलशन कुमार की हत्या से लेकर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग तक, कब-कब निशाने पर आए बॉलीवुड सितारे?

गुलशन कुमार की हत्या से लेकर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग तक, कब-कब निशाने पर आए बॉलीवुड सितारे?