SIMI पर बढ़ाया गया पांच साल का प्रतिबंध, गृह मंत्रालय ने की घोषणा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2024, 06:03 PM IST

Ban on SIMI: स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ​बताया कि SIMI को यूएपीए के तहत अगले पांच सालों के लिए गैरकानूनी संगठन घोषित किया गया है।

Ban on SIMI: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) पर पांच साल के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया है। मंत्रालय की ओर से यह कार्रवाई करते हुए सिमी को गैरकानूनी संगठन घोषित किया गया है। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे जुड़ा आदेश एक्स पर साझा किया।

Home Ministry

गृह मंत्रालय ने सिमी पर पांच साल का प्रतिबंध बढ़ाया

गृह मंत्रालय ने अपने पोस्ट में लिखा आंतकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी के तहत स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) को यूएपीए के तहत अगले पांच सालों के लिए गैरकानूनी संगठन घोषित किया गया है। बता दें, यह दूसरी बार है जब सिमी पर इस तरह का प्रतिबंध लगाया गया है।

End of Feed