गृह मंत्री का छत्तीसगढ़ आज दौरा, नक्सल मुक्त भारत की ओर एक और बड़ा कदम; अबूझमाड़ में ग्रामीणों और जवानों से मिलेंगे अमित शाह

माओवाद विरोधी रणनीति को धार देने के लिए गृह मंत्री अ‍मित शाह रविवार को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। 31 मार्च, 2026 की निर्धारित समय सीमा तक माओवादी प्रभाव को खत्म करने का लक्ष्‍य है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दो दिवसीय महत्वपूर्ण यात्रा पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। यात्रा (22-23 जून) के दौरान, गृह मंत्री शाह माओवादी हिंसा के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में 31 मार्च, 2026 की निर्धारित समय सीमा तक माओवादी प्रभाव खत्म करने के घोषित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र की रणनीति को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Home Minister Visit To Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जहां वे सुरक्षा और वैज्ञानिक आधारभूत ढांचे को मजबूती देने वाले कई अहम कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अपने दौरे की शुरुआत में वे नवा रायपुर के सेक्टर-2 में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के कैंपस और देश की सबसे हाईटेक फॉरेंसिक लैब की आधारशिला रखेंगे। यह विश्वविद्यालय भारत सरकार द्वारा गुजरात में संचालित किया जाता है, जो फॉरेंसिक विज्ञान, अपराध विज्ञान, खोजी अनुसंधान और फॉरेंसिक मनोविज्ञान जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करता है। इससे छत्तीसगढ़ को साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन के क्षेत्र में एक बड़ी सुविधा मिलने जा रही है।

Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ आज दौरा

इसके बाद अमित शाह नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्यों के DGP और ADGP के साथ नक्सल ऑपरेशन की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। राज्य सरकार की नई रणनीतियों और सुरेंडर और पुनर्वास नीति पर भी चर्चा होगी, जिसकी सराहना हाल ही में दिल्ली में हुई शाह-साय मुलाकात में की गई थी।

End of Feed