गृह मंत्री अमित शाह अपराध और सुरक्षा पर G20 सम्मेलन" के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2023, 10:51 PM IST

गृह मंत्री भारत के 7 प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों से Cyber Volunteers Squads को हरी झंडी दिखाएंगे, अमित शाह एक प्रदर्शनी का उद्घाटन और Conference Medallion का विमोचन भी करेंगे

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 13 जुलाई 2023 को हरियाणा के गुरुग्राम में "NFTs, AI और Metaverse के युग में अपराध और सुरक्षा पर G20 सम्मेलन" के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री भारत के 7 प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों से Cyber Volunteers Squads को हरी झंडी दिखाएंगे। ये विशेष रूप से चुने गए Volunteers समाज में साइबर जागरूकता पैदा करने, नुकसानदायक सामग्री की पहचान और उसकी शिकायत करने और समाज को साइबर सुरक्षित बनाने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने का काम करेंगे। सम्मेलन के दौरान श्री अमित शाह एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे और Conference Medallion का विमोचन भी करेंगे।

13 और 14 जुलाई को होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में G20 देशों, 9 विशेष आमंत्रित देशों, अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी लोगों, भारत और दुनियाभर के डोमेन विशेषज्ञों सहित 900 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।

End of Feed