माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए पैदल निकले गृहमंत्री अमित शाह, तीन दिन का दौरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 11:47 AM IST

अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद गृहमंत्री अमित शाह का जम्मू का पहला दौरा है और कश्मीर का दूसरा दौरा है। इस दौरे को कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

KEY HIGHLIGHTS
  • तीन दिन के दौरे पर अमित शाह
  • पहली जनसभा जम्मू इलाके में
  • दूसरी जनसभा बारामूला में

गृह मंत्री अमित शाह जम्मू के रियासी जिले स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए लिए पैदल निकले। इसके साथ ही वो एक बड़ी सभा भी करने वाले हैं। तीन दिनों की यात्रा में वो सोमवार देर रात जम्मू पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि शाह अपनी यात्रा के दौरान पहाड़ी समुदाय के लिए अनुसूचित जनजाति के दर्जे के मुद्दे पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। वो दो रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। पहली रैली मंगलवार को जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले में और दूसरी बुधवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला में होनी है।

जम्मू की पहली यात्रा

End of Feed