त्रिपुरा सीमा सुरक्षा पर अमित शाह की बड़ी बैठक, ड्रग्स और हथियारों के नेटवर्क को बेरहमी से कुचलने का निर्देश

Amit Shah Tripura Meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के सालबागान में राज्य के मुख्यमंत्री और शीर्ष अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा को लेकर एक अहम बैठक की। बैठक में शाह ने कहा कि सीमा सुरक्षा केवल बीएसएफ नहीं बल्कि सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Amit Shah Tripura Meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को त्रिपुरा के सालबागान में एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य त्रिपुरा के सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा (border security) को और मजबूत करना तथा वहां आ रही समस्याओं का निपटारा करना था।

Tripura border security news

त्रिपुरा में सबसे पहले लागू होगा गृह मंत्रालय का स्पेशल सीसीटीवी मॉडल

बैठक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी और सभी 8 सीमावर्ती जिलों के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हुए। गृह मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में राज्य सरकार की मशीनरी और केंद्रीय एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बिठाकर सीमा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।

End of Feed