आज की ताजा खबर, 7 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 22; दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन कोच में दरार मिलने के बाद रेलवे का बड़ा एक्शन
आज की ताजा खबर, 7 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 29 रुपये बढ़ने से आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है। दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 942 रुपये में मिलेगा। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एआई नीति सलाहकार श्रीराम कृष्णन ने जून के अंत में व्हाइट हाउस छोड़ने का ऐलान किया है। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता अल्का लांबा को जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में अदालत से एक साल की प्रोबेशन पर राहत मिली है।
आज की ताजा खबर, 7 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 22; दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन कोच में दरार मिलने के बाद रेलवे का बड़ा एक्शन
भारत में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकार ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम 29 रुपये बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें 7 जून से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 913 रुपये थी। गैस के साथ-साथ पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में भी हाल के दिनों में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है।
उधर अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन में एआई नीति और रणनीति से जुड़े प्रमुख सलाहकार श्रीराम कृष्णन ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। कृष्णन ने कहा कि व्हाइट हाउस में बिताया गया समय उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा है। उन्होंने बताया कि पद छोड़ने के बाद वह कुछ समय का विश्राम करेंगे और फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नई चुनौतियों पर काम करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
इसी बीच कांग्रेस नेता अल्का लांबा को दिल्ली की अदालत से राहत मिली है। जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन से जुड़े मामले में उन्हें पहले दोषी ठहराया गया था। आरोप था कि प्रदर्शन के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई। हालांकि अदालत ने मामले की परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें एक वर्ष के लिए अच्छे आचरण की शर्त पर प्रोबेशन का लाभ देते हुए रिहा कर दिया।
इन तीनों घटनाओं का असर अलग-अलग क्षेत्रों पर पड़ता है। गैस की कीमतों में बढ़ोतरी सीधे आम लोगों की जेब पर असर डालेगी, श्रीराम कृष्णन का इस्तीफा अमेरिका की एआई नीतियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जबकि अल्का लांबा को मिली राहत राजनीतिक और कानूनी दोनों दृष्टि से चर्चा का विषय बनी हुई है।
इंदौर में भाजपा नेता के आवास पर पथराव, पुलिस ने शुरू की जांच
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के पास खाई में गिरी एसयूवी, पांच घायल
मांस की सभी दुकानें वाराणसी शहर के बाहर स्थानांतरित करने का निर्णय
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को मैदागिन स्थित टाउन हॉल भवन में आयोजित सदन की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में शहर के विकास पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें मांस के बाजारों को शहर के बाहरी छोर पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सदन को बताया कि इस योजना के प्रथम चरण में पांच स्थानों का चयन किया जा चुका है और यह सभी स्थान शहर की बाहरी सीमाओं के करीब स्थित है जिससे आम जनता को कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि योजना के तहत आगामी दिनों में शहर के भीतर संचालित मांस की दुकानों को रामनगर, शुजाबाद, गणेशपुर, अवलेशपुर और शिवपुर क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जाएगा।
पीएम मोदी ने महिला फुटबॉल टीम को सैफ चैंपियनशिप जीतने पर बधाई दी
भोपाल के रेस्तरां में लगी आग, कोई हताहत नहीं
भोपाल नगर निगम के दमकल विभाग के अधिकारी सौरभ पटेल ने बताया कि रेस्तरां से समय रहते पांच रसोई गैस सिलेंडर हटा दिए गए, जिसकी वजह से आग फैल नहीं सकी।
भारत के साथ सीमा विवाद को कूटनीति और खुले दिल से सुलझाना चाहता है नेपाल: शिशिर खनाल
नेपाली विदेश मंत्री की ये टिप्पणियां विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उनकी व्यापक वार्ता के एक दिन बाद आईं। खनाल ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की, लेकिन यह यात्रा नेपाली प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह द्वारा दोनों पक्षों के बीच सीमा विवाद पर हालिया टिप्पणियों से उपजे विवाद से प्रभावित रही।
गुरुग्राम: मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने दी जान
दिल्ली के आयानगर की रहने वाली वर्षा गुरुग्राम के एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के पास एक निजी कंपनी में काम करती थी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद प्रभावित ट्रैक पर मेट्रो सेवाएं लगभग आधे घंटे तक बाधित रहीं, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
सूरत में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से चार लोगों की मौत
कुमार ने कहा कि घटना अश्विनी कुमार क्षेत्र स्थित एक सेप्टिक टैंक में हुई, जिसमें आभूषणों की सफाई प्रक्रिया से निकलने वाला अपशिष्ट एकत्र किया जाता है। उन्होंने बताया कि इकाई के सेप्टिक टैंक की हर दो महीने में सफाई और रखरखाव किया जाता है।
केंद्रीय मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा: सीजेपी संस्थापक दीपके
उन्होंने कहा कि अब यह आंदोलन पूरे देश में फैलेगा। सीजेपी युवाओं के नेतृत्व वाला एक ऑनलाइन आंदोलन है जो राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं सहित विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जवाबदेही की मांग कर रहा है।
दीपके रविवार सुबह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के एमआईडीसी वालुज क्षेत्र स्थित अपने आवास पर पहुंचे, जहां उनके परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में दीपके ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी का यह आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।
भाजपा के नेता अब सड़कों पर सिलेंडर लेकर क्यों नहीं उतर रहे: खरगे ने एलपीजी के दाम बढ़ने पर कहा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में पश्चिम एशिया संघर्ष के जवाब में 41 देशों में ईंधन के स्रोत होने के ’’बड़े-बड़े दावे’’ किए थे, उनका क्या हुआ?
उन्होंने पूछा कि आज भी ग्रामीण इलाकों में एलपीजी की कमी क्यों है।
कांग्रेस अध्यक्ष की यह टिप्पणी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़ाकर 942 रुपये करने के बाद आई है, जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी सालाना पहले चार रिफिल पर 300 रुपये प्रति रिफिल की सब्सिडी मिलने के बाद प्रभावी रूप से 642 रुपये प्रति सिलेंडर का भुगतान करते रह सकेंगे।
दिल्ली में नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने Gen Z विरोध प्रदर्शनों पर कहा,
कड़कड़डूमा कोर्ट के स्कैनिंग रूम में लगी आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
नरेला में दर्दनाक हादसा: सीवर पर बना पोल गिरने से मासूम बच्ची की मौत
बताया जा रहा है कि बच्ची सीवर टैंक के ऊपर खेल रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इलाके में अब भी जर्जर दीवारें और असुरक्षित ढांचे हादसे को न्योता दे रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बाजार में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक
आग की चपेट में आने से कई दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
