देश में मनाया जा रहा होली का त्योहार: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

14 मार्च को होली और जुमा एक साथ पड़ने के कारण सहारनपुर प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की और अफवाहों से बचने की सलाह दी।

देशभर में आज रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को होली की बधाई दी। होली का त्योहार शांतिपूर्वक रूप से मन सके इसके लिए संवेदनशील इलाकों में फोर्स की तैनाती की गई है। दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों में सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं।

End of Feed