'सभी को यहां आने की इजाजत दे दी तो यह देश धर्मशाला बन जाएगा', घुसपैठ पर गृह मंत्री शाह का तीखा वार

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि यदि सभी को यहां आने की इजाजत दे दी गई तो यह देश 'धर्मशाला' बन जाएगा। उन्होंने कहा, 'फिर एक शरणार्थी और एक घुसपैठिए में क्या अंतर रह जाएगा। अपना धर्म बचाने के लिए भारत आने वाले लोग शरणार्थी हैं।

Amit Shah : गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि 'भारत की इस धरती पर पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के हिंदुओं का उतना ही अधिकार है जितना कि किसी भारतीय नागरिक का।' हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण के एक कार्यक्रम में गृह मंत्री ने कहा कि 'सभी को यहां आने की जरूरत नहीं है लेकिन जिनके साथ अन्याय हुआ है, उनका यहां पर स्वागत है। जितना मेरा अधिकार इस देश की मिट्टी पर है, उतना ही अधिकार पाकिस्तान और बांग्लादेश के हिंदुओं का इस देश की मिट्टी पर है।'

amit shah

गृह मंत्री अमित शाह। तस्वीर-PTI

'सबको यहां आने की इजाजत दी तो यह देश धर्मशाला बन जाएगा'

शाह ने आगे कहा कि यदि सभी को यहां आने की इजाजत दे दी गई तो यह देश 'धर्मशाला' बन जाएगा। उन्होंने कहा, 'फिर एक शरणार्थी और एक घुसपैठिए में क्या अंतर रह जाएगा। अपना धर्म बचाने के लिए भारत आने वाले लोग शरणार्थी हैं। इनमें हिंदुओ, बौद्ध, सिख और ईसाई शामिल हैं। लेकिन जो लोग बिना किसी धार्मिक उत्पीड़न और अवैध तरीके से यहां आते हैं, वे घुसपैठिए हैं। यदि सभी को यहां आने की इजाजत दे दी जाती है तो यह देश धर्मशाला बन जाएगा।' शाह ने बताया कि घुसपैठ की वजह से कैसे भारत में आबादी का संतुलन बिगड़ गया है।

End of Feed