TISS के अध्ययन में चौंकाने वाले तथ्य, 2051 तक मुंबई में 54% से नीचे गिर जाएगी हिंदू आबादी, घुसपैठ ने बढ़ाया खौफ

TISS के अध्ययन के मुताबिक, बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान महाराष्ट्र की राजनीति को प्रभावित कर रहे है। स्टडी में कहा गया है कि 2051 तक हिंदू आबादी 54% से नीचे गिर जाएगी...

TISS Study on Hindu population in Mumbai: टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) की एक ताजा रिपोर्ट ने चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। TISS की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई की डेमोग्राफी मुस्लिम घुसपैठियों की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुई है। यह रिपोर्ट विशेष रूप से मुंबई में हिंदू और मुस्लिम समुदायों की जनसंख्या में हुए बदलावों की ओर साफ इशारा कर रही है। इसके मुताबिक 2051 तक हिंदू आबादी 54% से नीचे गिर जाएगी, मुस्लिम आबादी बढ़कर 30% हो जाएगी।

Mumbai Hindu population

मुंबई में गिर रही हिंदू आबादी

मुंबई की डेमोग्राफी पर डाटा

TISS के अध्ययन के मुताबिक, बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान महाराष्ट्र की राजनीति को प्रभावित कर रहे है। स्टडी में कहा गया है कि 2051 तक हिंदू आबादी 54% से नीचे गिर जाएगी, मुस्लिम आबादी बढ़कर 30% हो जाएगी। शहर में 1961 के बाद से हिंदुओं का प्रतिशत 88% से घटकर 2011 में 66% हो गया है, जबकि मुस्लिम आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है जो 1961 में 8% से बढ़कर 2011 में 21% हो गई है।

End of Feed