अमेरिका के ह्यूस्टन में राम मंदिर की धूम, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले हिंदुओं ने निकाली विशाल कार रैली

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 9, 2024, 01:57 PM IST

ह्यूस्टन के समाज सेवी जुगल मालानी ने श्री मीनाक्षी मंदिर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और दोपहर बाद रिचमंड के श्री शरद अंबा मंदिर पहुंचने के बाद इसका समापन हुआ। ह्यूस्टन के व्यस्त मार्गों से होते हुये रैली ने लगभग 160 किलोमीटर की दूरी तय की और छह घंटे की रैली के दौरान करीब 11 मंदिरों पर भी रुकी।

Ayodhya Ram Mandir : इस माह के अंत में अयोध्या में आयोजित होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले हिंदू अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने रविवार को ह्यूस्टन में एक विशाल कार रैली निकाली। यह रैली भजन और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए रास्ते में 11 मंदिरों में भी रुकी।

car rally

प्राण-प्रतिष्ठा से पहले ह्यूस्टन में हिंदुओं ने निकाली कार रैली।

5 किलोमीटर तक कारों का काफिला

विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (वीएचपीए) ने मंदिर के पदाधिकारियों को 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी दिया। भारत और अमेरिका के झंडे और राम मंदिर की छवि वाले भगवा बैनर लिये 500 से अधिक लोगों ने 216 कारों की लगभग पांच किलोमीटर लंबी कतार के साथ रैली निकाली। इस दौरान अपनी मोटरसाइकिल पर आठ पुलिसकर्मी भी रैली के साथ-साथ मौजूद रहे।

End of Feed