Hindi Samachar 19 दिसंबर: संसद में विदेश मंत्री ने राहुल गांधी को घेरा, राजस्थान में गरीबों को मिलेगा सस्ता सिलेंडर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 19, 2022, 08:05 PM IST

Hindi Samachar 19 December: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि महंगाई गंभीर मामला है। इसलिए हम अगले साल 1 अप्रैल के बाद बीपीएल परिवारों को 1050 रुपए वाला एलपीजी सिलेंडर 500 रुपए प्रति सिलेंडर की दर से साल में 12 गैस सिलेंडर देंगे। वहीं फ्रांस में एक बार फिर दंगे हो गए हैं। वजह फुटबाल विश्व कप का फाइलन बना है। पढ़ें दिन भर की अहम खबरें

Hindi Samachar 19 December: तवांग में गत नौ दिसंबर को चीनी सेना के साथ हुई झड़प र विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को लोकसभा में बयान दिया। विदेश मंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जवानों के लिए पिटाई शब्द का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। सैनिकों का सम्मान किया जाना चाहिए।बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को पठान (Pathaan) की वजह से लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वो ऐसे दौर में भी नकारात्मक लोगों के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं। कमाल आर खान (KRK) ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए कहा है कि वो जिस बहादुरी से काम ले रहे हैं, उसकी तारीफ होनी चाहिए।

today news

पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

लोकसभा में जयशंकर ने राहुल गांधी को घेरा, बोले-जवानों के लिए 'पिटाई' शब्द का इस्तेमाल गलत

End of Feed