LIVE

results.eci.gov.in, Bengal Election 2026 Result Updates: ECI के रिजल्ट में बीजेपी बंगाल में 205 तो टीएमसी 77 सीटें जीत चुकी है, भवानीपुर से सुवेंदु ने ममता को 15 हजार वोटों से दी मात

West Bengal Chunav Parinam 2026 (बंगाल असेंबली इलेक्शन रिजल्ट) Bengal Assembly Elections ECI Results on results.eci.gov.in, hindi.eci.gov.in Vidhan Sabha Election (पश्चिम बंगाल ईसीआई विधानसभा चुनाव परिणाम 2026) Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत हासिल हो गया है। ECI के रिजल्ट में बीजेपी बंगाल में 205 तो टीएमसी 77 सीटें जीत चुकी है वहीं भवानीपुर से सुवेंदु ने ममता को 15 हजार वोटों मात दी है।
results.eci.gov.in, Bengal Election 2026 Result Updates: ECI के रिजल्ट में बीजेपी बंगाल में 205 तो टीएमसी 77 सीटें जीत चुकी है, भवानीपुर से सुवेंदु ने ममता को 15 हजार वोटों से दी मात

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कैसे देखें बंगाल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट?
चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर हर एक विधानसभा सीट का हाल भी आप देख सकते हैं। राज्य में दो चरण में हुआ चुनाव 29 अप्रैल को संपन्न हुआ। निर्वाचन आयोग के अनुसार, स्वतंत्रता के बाद बंगाल में इस बार सबसे अधिक 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
SIR के बाद पहला चुनाव
पिछले 20 वर्षों में राज्य में हुआ यह पहला ऐसा चुनाव भी था, जो एक व्यापक लेकिन विवादास्पद विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कवायद के बाद हुआ। एसआईआर के दौरान मतदाता सूची को संशोधित करते हुए 90 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए थे।
May 4, 2026 | 11:54 PM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बंगाल में बीजेपी 205 तो टीएमसी भी 77 सीटें जीत गई है

बंगाल में बीजेपी 205 सीटें जीत चुकी है; टीएमसी भी 77 सीटें जीत गई है वहीं कांग्रेस को अभी सिर्फ 2 सीटें मिली हैं
May 4, 2026 | 11:54 PM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बीजेपी कितनी सीटों पर आगे

बंगाल में बीजेपी 206 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं ममता बनर्जी की AITC 81 सीटों पर आगे चल रही है।
May 4, 2026 | 11:50 PM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बंगाल में बीजेपी 191 तो टीएमसी भी 65 सीटें जीत गई है

बंगाल में बीजेपी 191 सीटें जीत चुकी है; टीएमसी भी 65 सीटें जीत गई है वहीं कांग्रेस को अभी सिर्फ 2 सीटें मिली हैं
May 4, 2026 | 10:17 PM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बीजेपी कितनी सीटों पर आगे

बंगाल में बीजेपी 208 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं ममता बनर्जी की AITC 79 सीटों पर आगे चल रही है।
May 4, 2026 | 08:59 PM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बंगाल में किस पार्टी के पास कितनी सीटें

किन सीटों पर आगे चल रही बीजेपी, क्लिक कर देखें- https://results.eci.gov.in/ResultAcGenMay2026/hi/partywiseleadresult-369S25.htm
May 4, 2026 | 06:29 PM IST

ईसीआई बंगाल इलेक्शन रिजल्ट LIVE: बंगाल में पार्टी-वार परिणाम कैसे हैं?

ईसीआई बंगाल इलेक्शन रिजल्ट LIVE: बंगाल में पार्टी-वार परिणाम कैसे हैं? देखने के लिए क्लिक करें- https://results.eci.gov.in/ResultAcGenMay2026/chartwiseresult-S25.htm
May 4, 2026 | 05:59 PM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बीजेपी कितनी सीटों पर आगे

बंगाल में बीजेपी 204 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं ममता बनर्जी की AITC 83 सीटों पर आगे चल रही है।
May 4, 2026 | 06:20 PM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बंगाल में किस पार्टी के पास कितनी सीटें

किन सीटों पर आगे चल रही बीजेपी, क्लिक कर देखें- https://results.eci.gov.in/ResultAcGenMay2026/hi/partywiseleadresult-369S25.htm
May 4, 2026 | 05:13 PM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बंगाल में किस पार्टी के पास कितनी सीटें

किन सीटों पर आगे चल रही बीजेपी, क्लिक कर देखें- https://results.eci.gov.in/ResultAcGenMay2026/hi/partywiseleadresult-369S25.htm
May 4, 2026 | 05:10 PM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: EC रिजल्ट में किन सीटों पर आगे चल रही बीजेपी

EC रिजल्ट में किन सीटों पर आगे चल रही बीजेपी
May 4, 2026 | 03:16 PM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बीजेपी कितनी सीटों पर आगे




बंगाल में बीजेपी 195 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं ममता बनर्जी की AITC 92 सीटों पर आगे चल रही है।
May 4, 2026 | 03:03 PM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बीजेपी कितनी सीटों पर आगे

बंगाल में बीजेपी 193 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं ममता बनर्जी की AITC 94 सीटों पर आगे चल रही है।
May 4, 2026 | 03:02 PM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बंगाल में किस पार्टी के पास कितनी सीटें

किन सीटों पर आगे चल रही बीजेपी, क्लिक कर देखें- https://results.eci.gov.in/ResultAcGenMay2026/hi/partywiseleadresult-369S25.htm
May 4, 2026 | 02:48 PM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बीजेपी कितनी सीटों पर आगे

बंगाल में बीजेपी 183 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं ममता बनर्जी की AITC 91 सीटों पर आगे चल रही है।
May 4, 2026 | 12:10 PM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: EC रिजल्ट में किन सीटों पर आगे चल रही बीजेपी

किन सीटों पर आगे चल रही बीजेपी, क्लिक कर देखें- https://results.eci.gov.in/ResultAcGenMay2026/hi/partywiseleadresult-369S25.htm
May 4, 2026 | 11:55 AM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बंगाल में किस पार्टी के पास कितनी सीटें

May 4, 2026 | 11:48 AM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: 156 सीटों पर बीजेपी आगे

बंगाल में बीजेपी 156 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 84 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस का इस बार भी खाता नहीं खुला है।
May 4, 2026 | 11:05 AM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बीजेपी 111 सीट पर आगे

बंगाल में बीजेपी 111 सीट पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी बड़ी हार की ओर बढ़ रही है। ECI रिजल्ट में टीएमसी सिर्फ 69 सीटों पर आगे चल रही है। भवानीपुर से ममता बनर्जी से आगे चल रही है।
May 4, 2026 | 10:30 AM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बंगाल में बीजेपी 56 सीटों पर आगे

पश्चिम बंगाल में बीजेपी 56 सीटों पर आगे चल रही है। टीएमसी 38 सीटों पर आगे चल रह है।
May 4, 2026 | 09:55 AM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बंगाल में बीजेपी 18 सीटों पर आगे

पश्चिम बंगाल (West Bengal): पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 18 सीटों पर बढ़त के साथ बढ़त बनाए हुए है। तृणमूल कांग्रेस (AITC) फिलहाल 4 सीटों पर और BGPM 2 सीटों पर आगे चल रही है।
May 4, 2026 | 09:16 AM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बंगाल का पहला रूझान बीजेपी के पक्ष में

May 4, 2026 | 08:51 AM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बंगाल में मतगणना जारी, कुछ देर में पहला रूझान

बंगाल में चुनाव आयोग की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग ने अभी तक कोई आधिकारिक रूझान जारी नहीं किया है। कुछ देर में पहला रूझान आ सकता है।
May 4, 2026 | 08:35 AM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: कूच बिहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार निशीथ प्रमाणिक, डीआरसी मतगणना केंद्र पहुंचे।

May 4, 2026 | 08:24 AM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बंगाल में मतगणना जारी

May 4, 2026 | 08:19 AM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बंगाल विधानसभा चुनाव का ECI रिजल्ट

बंगाल विधानसभा चुनाव का ECI रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें- https://results.eci.gov.in/ResultAcGenMay2026/index.htm
May 4, 2026 | 08:03 AM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बज गए आठ, ECI ने शुरू कर दी बंगाल चुनाव के लिए मतगणना

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने मतो की गिनती शुरू कर दी है। बंगाल में 293 सीटों पर मतगणना हो रहा है। फाल्टा सीट पर चुनाव कैंसिल हो गया है।
May 4, 2026 | 06:53 AM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: West Bengal Election Vote Counting से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर | TMC Vs BJP |News

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: West Bengal Election Vote Counting से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर | TMC Vs BJP |News
04:54
May 4, 2026 | 06:49 AM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: जीत को लेकर टीएमसी भी आश्वस्त

Mamata Banerjee की पार्टी तृणमूल कांग्रेस भी पूरी तरह आत्मविश्वास में है। पार्टी नेता Kunal Ghosh ने दावा किया कि ममता बनर्जी 200 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेंगी। हालांकि, पार्टी ने मतगणना केंद्रों पर एजेंटों के लिए बुनियादी सुविधाओं की कमी और सुरक्षा में खामियों को लेकर चिंता भी जताई है। खुद ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने को कहा और स्ट्रॉन्ग रूम के पास संदिग्ध गतिविधियों और बिजली कटौती के आरोप लगाए।
May 4, 2026 | 06:37 AM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: 159 भाबानीपुर विधानसभा क्षेत्र के डाक मतपत्र मतगणना कक्ष की झलकी

May 4, 2026 | 06:32 AM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बंगाल में मतगणना से पहले माहौल पूरी तरह गरम

बंगाल में मतगणना से पहले माहौल पूरी तरह गरम रहा। भाजपा नेता Suvendu Adhikari ने गिनती से पहले धार्मिक अंदाज में कहा कि उन्होंने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा की और उन्हें भरोसा है कि “सनातन धर्म के हितों की रक्षा करने वाली सरकार” बनेगी। भाजपा लगातार यह दावा कर रही है कि इस बार राज्य में बदलाव की लहर है और वह सत्ता से तृणमूल कांग्रेस को बाहर कर देगी।
May 4, 2026 | 05:11 AM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

पश्चिम बंगाल में आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर इसे लाइव देखा जा सकेगा। यहां समय-समय पर चुनावी रूझान और परिणाम दोनों अपडेट किए जाएंगे।
May 4, 2026 | 05:08 AM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: फाल्टा में 21 मई को फिर से मतदान

निर्वाचन आयोग ने ’’लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन’’ के कारण शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र पर 21 मई को पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया। निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना 24 मई को होगी।
May 4, 2026 | 04:08 AM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: भाजपा उम्मीदवारों ने किए मंदिरों के दर्शन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों ने मतगणना से एक दिन पहले रविवार को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर जीत की कामना की। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने अपने गृह जिले ’पूर्व मेदिनीपुर’ में काली और शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की। अधिकारी नंदीग्राम से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा वह कोलकाता के भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भी उम्मीदवार हैं। सिलीगुड़ी के उम्मीदवार शंकर घोष ने रथाखोला कालीबाड़ी मंदिर में पूजा की। घोष ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने भाजपा की जीत और राज्य में ’सत्ता परिवर्तन’ के लिए प्रार्थना की। राज्य में तृणमूल कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से शासन कर रही है। खड़गपुर सदर के उम्मीदवार दिलीप घोष ने कोलकाता के न्यू टाउन स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसी इलाके में उनका निवास भी है। उन्होंने बताया कि ठकदारी काली मंदिर में उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की और भगवान शिव को धतूरा अर्पित कर जलाभिषेक किया। कोलकाता पोर्ट से उम्मीदवार राकेश सिंह ने अपने क्षेत्र के मंदिर में पूजा की, जबकि चौरंगी सीट के उम्मीदवार संतोष कुमार पाठक ने बुर्राबाजार के मंदिर में दर्शन किए। बहरामपुर के उम्मीदवार सुब्रत मैत्रा ने मुर्शिदाबाद जिले में अपने क्षेत्र के कई मंदिरों में पूजा-अर्चना की।
May 4, 2026 | 03:36 AM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बंगाल में एक सीट का परिणाम आज नहीं

राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा की 293 सीटों के परिणाम सोमवार को घोषित किये जाएंगे, जबकि फाल्टा सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान कराया जा रहा है और इस सीट पर 24 मई को मतगणना होगी।
May 4, 2026 | 12:31 AM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बंगाल चुनाव में जीत का जश्न ‘मोदीश्री' , ‘जॉय बांग्ला' मिठाई बांट कर मनाने की तैयारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर महीने भर से अधिक समय से भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच जारी सियासी घमासान में मछली, झालमुड़ी और क्षेत्रीय अस्मिता जैसे मुद्दों के जरिये मतदाताओं से संपर्क साधा गया। और अब, सोमवार को होने वाली मतगणना के बाद विभिन्न पार्टियों के रंगों में रंगी मिठाइयों के साथ इस कड़वाहट भरे चुनावी मुकाबले के संपन्न होने की उम्मीद है।
भगवा रंग की ’’मोदीश्री’’ और तृणमूल कांग्रेस के हरे रंग वाली ’’जॉय बांग्ला’’ मिठाइयों से लेकर वाम दलों के गुलाब-स्वाद वाली लाल मिठाई ’’लाल सलाम’’ तक, कोलकाता के मिठाई विक्रेताओं ने भारी मात्रा में तैयार कर रखी है। कोलकाता के मिठाई दुकानदारों ने कहा कि सत्तारूढ़ दल और विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के ऑर्डर पहले से आने शुरू हो गए हैं, भले ही सरकार किसी भी दल की बने। प्रतिष्ठित के. सी. दास और नबीन चंद्र दास मिठाई दुकानों पर हलचल काफी बढ़ गई है, क्योंकि हलवाई प्रत्येक राजनीतिक दल के रंग में रंगे हुए रसगुल्ले और राजभोग भारी मात्रा तैयार करने में जुटे हुए हैं। दोनों ब्रांड की दुकानें संचालित करने वाली वाली फर्म के निदेशक धीमान दास ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया, ’’भगवा रंग और केसर के स्वाद वाली संदेश मिठाई का नाम ’मोदीश्री’ रखा गया है, जो चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोलकाता की पिछली यात्रा के दौरान उनके द्वारा इस मिठाई का स्वाद लेने से प्रेरित है।’’ उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस से जुड़ी गोंधोराज (नींबू का एक प्रकार) के स्वाद वाली इसकी हरी किस्म को ’’जॉय बांग्ला’’ नाम दिया गया है, जो सत्तारूढ़ पार्टी का नारा है। दास ने कहा कि ये दुकानें मुख्य रूप से तरह-तरह के रसगुल्ला और राजभोग तैयार करेंगे, जबकि कई अन्य हलवाई विभिन्न पार्टियों के रंगों और प्रतीकों वाले अनुकूलित ’संदेश’ मिठाई तैयार कर रहे हैं।
May 3, 2026 | 10:51 PM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: सबसे पहले डाक मतपत्रों की होगी गिनती

मतगणना प्रक्रिया सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों के साथ शुरू होगी, जिसके लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था वाले मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने मतगणना केंद्रों में अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए पहली बार ईसीआईएनईटी के माध्यम से क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली शुरू की है।
May 3, 2026 | 09:32 PM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: बंगाल में VVPAT पर्चियां पड़ी मिली हैं

उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: मध्यमग्राम विधानसभा क्षेत्र के नीलगंज सुभाषनगर में सुभाष नगर पेट्रोल पंप के पास एक गली में VVPAT पर्चियां पड़ी मिली हैं।
May 3, 2026 | 09:27 PM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में 432 मतगणना पर्यवेक्षक तैनात किये

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को मतों की पारदर्शी और सुचारू गिनती सुनिश्चित करने के लिए 432 मतगणना पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि संवेदनशील और चुनावी महत्व को देखते हुए कई जिलों में अतिरिक्त पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। उत्तर 24 परगना जिले की 33 सीट के लिए 49 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जबकि दक्षिण 24 परगना जिले की 31 सीट के लिए 45 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। मुर्शिदाबाद में 22 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 33 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जो बढ़ी हुई निगरानी व्यवस्था दर्शाता है।
दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और उत्तर दिनाजपुर जैसे जिलों में, प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक अतिरिक्त पर्यवेक्षक उपलब्ध कराया गया है।
May 3, 2026 | 07:13 PM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: अभेद्य किले में तब्दील हुआ भवानीपुर का काउंटिंग सेंटर

अभेद्य किले में तब्दील हुआ भवानीपुर का काउंटिंग सेंटर,सैकड़ों सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा। ममता बनाम सुवेंदु का फैसला यहीं से होगा, यहीं ममता बनर्जी ने लगभग 4 घंटे बिताए थे और EC पर दर्जनों सवाल किए थे। इसी काउंटिंग सेंटर पर बीजेपी ने TMC की वैन से कुछ गड़बड़ करने का आरोप लगा धरना दिया था और घंटों देर रात तक सियासी ड्रामा चला था। 5 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था में शखावत गर्ल्स कॉलेज के स्ट्रांग रूम में रखी गई है भवानीपुर की EVM। 4 को सुबह से यही होगी काउंटिंग। इस इलाके में सुरक्षा में CAPF, रिजर्व फोर्स, कोलकाता पुलिस के जवान दिखाते हुए और हलचल को दिखाते हुए WT किया है। बिना परिचय पत्र किसी को अंदर नहीं आने दिया जा रहा है।
May 3, 2026 | 07:06 PM IST

results.eci.gov.in, Bengal Chunav 2026 LIVE Update: पश्चिम बंगाल में मतगणना की कैसी तैयारी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा, "सभी सरकारी कर्मचारी, चाहे वे केंद्र सरकार के हों या राज्य सरकार के, कोई भी व्यक्ति RO, ARO सहित जो मतगणना हॉल के अंदर है, अगर कोई गड़बड़ी होती है तो उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगा... सभी नियमों का पालन किया जाएगा। जैसे मतदान शांतिपूर्वक हुए हैं वैसे ही मतगणना भी शांतिपूर्वक होगी... मैं सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों, पार्टी एजेंट्स, जनता सभी से अनुरोध करता हूं कि मतगणना शांतिपूर्वक हो। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं होगी। सब शांतिपूर्वक होगा।"